विज्ञान के चमत्कार पर निबंध | Wonders of Science Essay in Hindi

Vigyan ke chamatkar par nibandh

हमारे साथ या हमारे आसपास जो भी घटना होती है उस हर घटना के पीछे का कारण विज्ञान है, फिर चाहे वह चक्रवात, तूफान या वर्षा होना हो, या फिर पानी का उबलना और जमना, या पेड़ पौधों का जमना आदि। विज्ञान उपकरण मात्र तक सीमित ही नहीं है, बल्कि श्रृष्टि में पृथ्वी से ब्रह्मांड तक विज्ञान को देखा जा सकता है। हमारा आधुनिक युग, विज्ञान का युग है, यह कहना गलत नहीं होगा। आज का व्यक्ति विज्ञान पर लगभग पूर्ण रूप से निर्भर है। अन्य शब्दों में कहें तो विज्ञान के अभाव में वक्ति का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है साथ ही वह कुछ भी करने में असमर्थ सा हो जाता है।

मानव जाति को विज्ञान के कुछ शानदार उपहार | Some Great Gifts of Science to Mankind

  • बिजली

विज्ञान का मानव जाति को बिजली एक शानदार उपहार है। इसके माध्यम से हमारे घर ही रौशन नहीं हैं अपितु आज हम जितने भी उपकरण अपने दैनिक जीवन में उपयोग करते हैं, उन सब डिवाइस का उपयोग ज्यादातर बिजली की सहायता से होता है। इतना ही नहीं हमारे आसपास के अस्पताल, अद्यौगिक क्षेत्र, कार्पोरेट सेक्टर आदि में बिजली का महत्वपूर्ण योगदान है।

  • यातायात और परिवहन

आज हम जितनी भी लंबी यात्रा करते हैं वह कुछ घंटों में ही तय कर लेते हैं। यह भी विज्ञान की ही देन है, साथ ही विज्ञान ने साईकिल, मोटर सायकिल, रिक्शा, कार, बस तथा हवाई जहाज का आविष्कार किया है जो हमारी राह को आसान बनाते हैं। जिससे व्यक्ति अपने आमदनी के अनुसार उनका उपयोग कर अपने जीवन मे यात्राओं को आसान बना सकता है।

  • कृषि में विज्ञान की भूमिका

विज्ञान की अनेक खोज व आविष्कार ने कृषि के क्षेत्र में खेती की गुणवत्ता तथा उत्पादन की मात्रा में भी वृद्धि करने में मदद की है। फसल काटने की मशीन भी विज्ञान की ही देन है, इसके अलावा ट्रैक्टर, उन्नत बीज, खाद्य आदि किसानों को विज्ञान का उपहार है।

  • प्राकृतिक आपदाओं से बचाव

विज्ञान की सबसे बडी खोज के बारे में देखा जाए तो प्राकृतिक आपदाओं पर कोई विजय प्राप्त नहीं कर सकता है। परन्तु हमारी विज्ञान के कुछ ऐसे भी आविष्कार हैं जिनकी मदद से इन आपदाओं के बारे में हमें पहले से ही संकेत प्राप्त हो जाता है, जिससे हमें जन-धन की कम हानि होती है।

  • सिस्मोग्राफ

विज्ञान की इस देन को भूक्मपमापी यंत्र के रूप में जाना जाता है, जिसकी मदद से किस स्थान पर भूकंप की संभावना है उस स्थान का पता लगाया जा सकता है, तथा इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल के माध्यम से मापी जा सकती है।

  • एनीमोमीटर तथा डॉप्लर रडार

भविष्य में आने वाले चक्रवात व तुफानों का भी पता इस यंत्र के माध्यम से लगाया जा सकता है।

विज्ञान के आविष्कार (Science Invention in Hindi)

  • विज्ञान ने कई ऐसे आविष्कार किये हैं जिससे हम अपने यातायात को आसान बनाते हैं। जैसे कार, बस, स्कूटर इत्यादि।
  • विज्ञान की देन की बदौलत हम अपने काम को आसान बनाते हैं। वहीँ कम्प्यूटर विज्ञान का एक विशेष आविष्कार है जो हमारे काम को आसान बनाता है।
  • एन्टीबायोटिक्स, इनजेक्सन तथा इसी तरह की अनेक औषधियां जो हमारे जीवन रक्षक के रूप में कार्य करती हैं, वो भी विज्ञान की एक अनोखी देन है।
  • खाना बनाने में आसान बनाने वाले आविष्कारक गैस व चल्हे इत्यादि विज्ञान की वजह से ही संभव हो पाये हैं।
  • विज्ञान की वजह से कई सारे कार्य आसान हो गये हैं, जैसे पढना इत्यादि।
  • जीवन में उपयोगी दूर संचार (मोबाइल फोन, टेलीफ़ोन) का आविष्कार हमारे कार्य को आसान करता है तथा हमें हमारे अपनों से परस्पर संपर्क में रखता है, जो कि विज्ञान की वजह से ही संभव हो पाया है।

विज्ञान के लाभ हानि | Advantages and Disadvantages of Science

हमारे आसपास खाद्य प्रौद्योगिकी में अनुसंधान के माध्यम से खाद्य पदार्थों के संरक्षण और स्वाद के नए-नए तरीके ईजाज किए जा रहे हैं। आस-पास प्लास्टिक से व कई कृत्रिम संसाधनों से भी अनेकों उपयोग करके कई विकास कार्य किये जा रहे हैं। विज्ञान के माध्यम से कम्प्यूटर, ईधन, इत्यादि प्रकार की खोजे की जा रही हैं, जो की हमारे जीवन के लिए लाभदायक हैं।

विज्ञान से कई प्रकार की हांनियाँ भी हुई हैं, जैसे की इस विज्ञान व तकनीकी से लोगो के रोज़गार छिन गये हैं। हाई तकनीकी की वजह से जहाँ 10 लोग काम करते थे वहां अब 1 या 2 ही काम करते हैं। देश में बढते औद्योगीकरण के कारण अब कम मानव बल की आवश्यकता है, क्योंकि सभी प्रमुख कार्य अब मशीनों द्वारा किए जा रहे हैं। देश व विश्व के वैज्ञानिकों के आविष्कारों और खोजों के शुरुआती युग में विज्ञान बहुत फ़ायदेमंद था जो अब मानव जाति के लिए उतना ही भयानक व हानिकारक हो गया है। हमारे आस-पास के विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अध्ययन, ज्ञान प्राप्त करने के लिए किया जाता है। जितना अधिक हम प्रकृति के रहस्यों को जानते हैं, उतना ही हम समझते भी हैं कि यह कितना अज्ञात है। वर्तमान मे वैज्ञानिक भावना की उत्तेजना के साथ प्रकृति के आश्चर्य के बारे में बात करते हैं।

विज्ञान की शाखाएं | Branches of Science in Hindi

सामाजिक विज्ञान

वर्तमान विज्ञान के इस प्रकार के अंतर्गत हम कई तरह की सामाजिक पद्धति तथा मानव व्यवहार का अध्ययन करते हैं। जो की विभिन्न श्रेणियों में विभक्त हैं।

  • इतिहास – विज्ञानं की इस शाखा के अंतर्गत हम पूर्व की घटनाओं के बारे में अध्ययन करते हैं।
  • राजनीति विज्ञान – इसके अंतर्गत हम सरकारी प्रणाली तथा राजनीतिक गतिविधियों का अध्ययन करते हैं।
  • भूगोल विज्ञान – विज्ञान की इस शाखा में हम पृथ्वी की भौतकि संरचना का अध्ययन करते हैं।
  • अर्थशास्त्र – विज्ञानं की इस शाखा के अंतर्गत हम धन के विषय में अध्ययन करते हैं।
  • सामाजिक अध्ययन – इसके अंतर्गत हम मानव समाज का अध्ययन करते हैं।
  • नागरिक शास्त्र – इसमे हम समाज के विकास तथा कामकाज का अध्ययन कर सकते हैं।
  • मनोविज्ञान – इसमे हम मानव व्यवहार का अध्ययन करते हैं।

निष्कर्ष:-

किसी वस्तु या विषय का क्रमबद्ध अध्ययन व उस विषय का ज्ञान, विज्ञान है। विज्ञान की सीमाएं काफी दूर दूर तक फैली हुई हैं। जैसे- जीवन विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि। जो हमें हमारे आसपास की घटनाओं के पीछे के कारण का ज्ञान कराते हैं। विज्ञान ने कई ऐसे आविष्कार किये हैं जिससे हम अपने जीवन को आसान बताने है जैसे मोबाइल, कार, बस, हवाई जहाज इत्यादि, इन आविष्कारों के बारे में हमें जानना चाहिए व उनके अविष्कार का सम्मान करना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply