संदेश ऐप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें | What is WhatsApp Alternative Sandesh App in Hindi

Sandesh App in Hindi

WhatsApp alternative sandesh app: पिछले कुछ महीनों में हमने फेसबुक व्हाट्सएप और अन्य मैसेजिंग एप कंपनियों के बारे में बहुत कुछ नकारात्मक सुना है। सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्हाट्सएप और फेसबुक जैसी मैसेजिंग कंपनियां प्राइवेसी पॉलिसी से संबंधित ज्यादा पिछले कुछ दिनों में चर्चा का विषय बनी रही है। अब हमारे देश ने व्हाट्सएप जैसी प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप का अल्टरनेटिव “संदेश ऐप” नामक मैसेजिंग एप का निर्माण कर लिया है। आज के इस लेख में हम आप सभी लोगों को “संदेश ऐप क्या है और इसका इस्तेमाल कैसे करें? इस विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

संदेश ऐप क्या है | About Sandesh App in Hindi

व्हाट्सएप अभी हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी से संबंधित भारत देश में काफी विवादों में घिरा हुआ है और आज भी हमारे देश में व्हाट्सएप के प्राइवेसी पॉलिसी के ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं। भारत सरकार ने देश के नागरिकों की प्राइवेसी पॉलिसी को प्राथमिकता देते हुए व्हाट्सएप के अल्टरनेटिव एप, संदेश ऐप को देश में जल्द ही लांच करने का आदेश जारी कर दिया है। इस ऐप का इस्तेमाल सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ देश का प्रत्येक नागरिक त्वरित संदेश प्रणाली के लिए कर सकेगा। जिस प्रकार से व्हाट्सएप का इस्तेमाल हम सभी लोग चैटिंग करने के साथ-साथ डाक्यूमेंट्स आदि को एक दूसरे से साझा करने, वीडियो एवं ऑडियो कॉल करने के लिए करते हैं, ठीक उसी प्रकार से स्वदेशी संदेश ऐप भी कार्य करेगा। इसे हमारे देश में जल्द ही एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। इस ऐप को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र ने प्रारंभ करने की जानकारी दी है और यह हमारे देश में व्हाट्सएप का सबसे बड़ा अल्टरनेटिव ऐप कहलाएगा।

संदेश ऐप को कैसे डाउनलोड करें | How to Download Sandesh App in Hindi

दोस्तों अब तक आपने जाना कि आखिर यह संदेश ऐप क्या है और आपके मन में अब सवाल उठ रहा होगा कि आखिर हम किस प्रकार से संदेश ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं और इसका क्या तरीका है? दोस्तों अभी संदेश ऐप को आधिकारिक रूप से सरकार ने लॉन्च नहीं किया है और जैसे ही सरकार इसे लांच करेगी, आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

संदेश ऐप में अपना अकाउंट कैसे बनायें

दोस्तों जब आप संदेश ऐप को अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर लेंगे तो आपको इसके इस्तेमाल के लिए इसमें अपना खाता बनवाना होगा और तभी आप इस एप्लीकेशन का अधिकारिक और पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर पाएंगे। आइए जानते हैं, कि संदेश ऐप के अंदर अकाउंट कैसे बनाते हैं (how to create account in Sandesh app in Hindi) और इसका क्या तरीका है, इसकी जानकारी निम्नलिखित है।

Step 1. सर्वप्रथम आप इस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन में ओपन कर ले।

Step 2 . इतना करने के बाद आपको यहां पर अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करना है।

Step 3 . अब आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा और आपको इस ओटीपी को एप्लीकेशन में दर्ज करके वेरीफाई करना होगा।

Step . 4 ओटीपी वेरीफाई करने के पश्चात आपको यहां पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां अपने आप से संबंधित देनी होगी।

Step . 5 अब इतनी प्रक्रिया हो जाने के पश्चात आपको एप्लीकेशन द्वारा मांगे जा रहे परमिशन को “अलाउड” करना है।

Step . 6 अब इस प्रकार से आप अपनी मैसेजिंग एप, संदेश का इस्तेमाल कर पाएंगे और आपका अकाउंट इसमें बन जाता है।

व्हाट्सएप और संदेश ऐप में क्या अंतर है | Difference Between Whatsapp and Sandesh App in Hindi

दोस्तों हम सभी लोग भलीभांति से जानते हैं, व्हाट्सएप पिछले कुछ समय से लोगों की प्राइवेसी पॉलिसी से संबंधित विवादों में घिरा हुआ है और देशवासियों की प्राइवेसी से संबंधित व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले लोगों को अपनी प्राइवेसी से संबंधी चिंताएं भी हो रही है। वहीं पर संदेश पूरी तरीके से एंड-टू-एंड इंक्रिप्टेड मैसेजिंग की प्राइवेसी अपने उपभोक्ताओं को प्रदान करने की गारंटी देता है। अभी हाल ही में भारत सरकार द्वारा संदेश ऐप को लांच किया गया है और इसके बिहाफ पर हम आपको संदेश ऐप और व्हाट्सएप के बीच कुछ अंतर? के बारे में जानकारी देंगे जो निम्नलिखित हैं।

  • जिस प्रकार से हम व्हाट्सएप में किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट को भेज सकते हैं और उसमें हम एप्स या गाना भी भेज सकते हैं, ठीक इसके विपरीत संदेश ऐप में हम केवल कुछ आवश्यक डॉक्यूमेंट सेंड कर सकते हैं और इसमें हम एप्स या गाना डॉक्यूमेंट के रूप में नहीं सेंड कर सकते हैं।
  • जिस प्रकार से व्हाट्सएप में हम इमोजी सेट कर सकते हैं, वहीं इसके विपरीत हम संदेश ऐप में इमोजी की जगह जीमोजी सेंड कर सकते हैं। जोकि कुछ खास नहीं होता है।
  • व्हाट्सएप एक विदेशी ऐप है और संदेश ऐप पूरे तरीके से स्वदेशी है और यह हमारे प्राइवेसी को सुरक्षा प्रदान करने की गारंटी देता है।

संदेश ऐप के फीचर कौनकौन से हैं | Some Top Features of Sandesh App in Hindi

दोस्तों अब तक हमने इस लेख में संदेश ऐप से संबंधित बहुत कुछ जानकारियां प्राप्त कर ली है और अब आगे चलिए जानते हैं कि संदेश ऐप के टॉप लेवल के फीचर कौन-कौन से हैं?

  • यह पूरी तरीके से स्वदेशी ऐप है।
  • संदेश ऐप को एंड्रॉयड और आईओएस के दोनों ही प्लेटफार्म पर आने वाले समय में इस्तेमाल किया जाएगा।
  • यह ऐप पूरी तरीके से स्वदेशी है, जिसकी वजह से इसके इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं का डाटा पूरे तरीके से सुरक्षित रहेगा और डेटा लीक से संबंधित समस्याएं भी लोगों को नहीं होंगी।
  • संदेश ऐप नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के अधीन रहकर अपने उपभोक्ताओं को सेवाएं प्रदान करने का कार्य करेगा। इसकी वजह से लोगों की सुरक्षा पर भी किसी भी प्रकार का कोई सवाल भी नहीं उठ पाएगा।
  • इस ऐप को केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन किया जा सकेगा।
  • आने वाले कुछ समय में हम इस एप्लीकेशन के अंदर कुछ और भी टॉप के फीचर देखेंगे और उसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

निष्कर्ष :

दोस्तों आज के इस लेख में हमने आप सभी लोगों को संदेश ऐप क्या है, संदेश पर अपना अकाउंट कैसे बनाएं और संदेश ऐप का इस्तेमाल कैसे करें? इस विषय पर विस्तार पूर्वक से जानकारियां प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं, कि आपको अब इस विषय पर किसी भी प्रकार का जानकारी से संबंधित संदेह नहीं होगा और आपके सारे सवालों के जवाब इस लेख में प्राप्त हो गए होंगे। यदि यह लेख आपको अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने मित्र जन और परिजन के साथ अवश्य साझा करें और साथ ही अगर आपके कोई सवाल या सुझाव है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

Related Post

Leave a Reply